संगठन के लिए नींव का पत्थर हैं बूथ समितियां
जागरण संवाददाता, अमरोहा: भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में सांसद चौधरी कंवर ¨सह तंवर द्वारा बूथ समितियों के अध्यक्षों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं जोया में भी सांसद ने बूथ अध्यक्षों
अमरोहा: भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में सांसद चौधरी कंवर ¨सह तंवर ने बूथ समितियों के अध्यक्षों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं जोया में भी सांसद ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में बताया।
अमरोहा नगर मंडल के बूथ नंबर 134 135 बदावाला खालसा में बूथ अध्यक्ष राम¨सह सैनी व संतराम सैनी की बूथ कमेटी को सांसद चौधरी कंवर ¨सह तंवर ने पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष का सम्मान केवल भाजपा ने ही किया है बूथ अध्यक्ष को पार्टी की नीव का पत्थर बताया। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में कहा कि अनेकों योजनाओं का लाभ सबसे छोटे और बहुत गरीब परिवार को मिल रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूरन ¨सह सैनी, मुकेश सक्सेना, एनके गर्ग, शक्ति कुमार अग्रवाल, विनीता सैनी, यशपाल ¨सह सैनी, राजेंद्र, बबलू सैनी, सर्वेश, मनीष अग्रवाल, देवेंद्र ¨सह, अमित सैनी, राजेश आर्य मौजूद रहे।
उधर डिडौली मंडल के गांव सहसपुर अली नगर में भी बूथ कार्यकत्र्ताओं के कार्यों की सांसद ने सराहना करते हुए उनका स्वागत किया। मदन कुमार वर्मा, राजाराम पाल, विजय पंवार, जयवती पाल, सत्यपाल ¨सह, राम¨सह, गजेन्द्र ¨सह, बृह्मनन्द सैनी, जगराम पाल, वीर ¨सह कश्यप, हाजी मुशाहिद तुर्क, ग्राम प्रधान हन्नान, आफताब अहमद, कल्लू, मोहम्मद आलम, मोहम्मद आरिफ, पंकज ¨सह, रामप्रकाश मौजूद रहे। बूथ अध्यक्षों का किया सम्मान
हसनपुर: नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भाजपा नगर मंडल की बैठक में नगर क्षेत्र के 32 बूथ अध्यक्षों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग ने कहा कि बूथ कमेटी के बूते ही भाजपा केंद्र व प्रदेश की सत्ता तक पहुंची है। केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाई। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष हरि ¨सह सैनी, अंकुर अग्रवाल, संजय टाटा, उषा शर्मा, दीपा वर्मा, संजय सहदेव, धर्मपाल चैहान, नितिन बंसल, फूल ¨सह सैनी, भावना आदि मौजूद रहे।