उमंग डेयरी के सुपरवाइजर का था ट्रैक किनारे मिला शव
गजरौला (अमरोहा) ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की शिनाख्त हो गई है।
गजरौला, (अमरोहा) : ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की शिनाख्त हो गई है। वह हसनपुर रोड स्थित उमंग डेयरी में सुपरवाइजर थे। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव ले गए हैं।
रविवार की दोपहर दो बजे 35 वर्षीय एक युवक का शव रेलवे ओवरब्रिज के पास दिल्ली रेलवे लाइन किनारे पर पड़ा मिला था। उसके सिर पर गहरी चोट का निशान था व एक पैर मुड़ा हुआ था। चप्पल भी रखी थीं। देररात में उसकी पहचान जिला बाराबंकी के थाना असधरा के गांव दुरुवधा निवासी 33 वर्षीय सतेंद्र प्रताप सिंह पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह के रूप में हुई। वह उमंग डेयरी में सुपरवाइजर थे।
बताते हैं उनका मेरठ से इलाज चल रहा था। इन दिनों वह बुखार से भी पीड़ित थे। जीआरपी का दावा है कि सुपरवाइजर ने स्वयं ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दी है। उपनिरीक्षक अजय कुमार ने बताया वह मानसिक तनाव में रहते थे। इसका मेरठ में इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।