प्रवासी मजदूरों को भाजपाईयों ने वितरित किया भोजन
गजरौला लॉकडाउन के चलते कई स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों को भाजपाइयों ने भोजन के पैकेट वितरित किए।
गजरौला: कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान द्वारा हाईवे किनारे स्थित बसंत होटल में संचालित मोदी-योगी रसोई द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। रविवार को भाजपाइयों ने यहां भोजन के पैकेट तैयार कर आश्रय स्थल संजीवनी हॉस्पिटल, सुभारती कॉलेज, रोडवेज बस, कुष्ठ आश्रम एवं बृजघाट पार्किंग स्थल में आश्रय लिए हुए प्रवासी श्रमिकों को वितरित किए। इनमें अधिकांश मजदूर देवरिया, गोरखपुर, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ एवं बिहार के रहने वाले थे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग, रामवीर सिंह गुर्जर, नगर मण्डलाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, विहिप जिला उपाध्यक्ष वीरसिंह भगत, रामरतन सिंह जाटव, चौधरी तेजपाल सिंह, अंकुर नागर, दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह चौहान, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। आजमगढ़ के श्रमिक पहुंचे
गजरौला : गाजियाबाद के मोहन नगर के छह श्रमिक रविवार को चौपला पर ट्रक से उतरकर रमाबाई डिग्री कालेज आश्रय स्थल पर पहुंचे। यहां से तहसील स्टाफ ने उन्हें बंसत होटल भिजवा दिया। उनका कहना था कि आज यहां से कोई बस बाहर नहीं जाएगी। बसंत होटल में संचालित मोदी-योगी किचन से ही भोजन का वितरण कर बसें आगे जा रही हैं।