Move to Jagran APP

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज अमरोहा में बूथ अध्यक्षों को देंगे मंत्र, साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ भी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज अमरोहा में भाजपा बूथ अध्यक्षों को चुनावी मंत्र देंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय भी रहेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 10:41 AM (IST)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज अमरोहा में बूथ अध्यक्षों को देंगे मंत्र, साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ भी
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज अमरोहा में बूथ अध्यक्षों को देंगे मंत्र, साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ भी

अमरोहा, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बेहत गंभीर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश पर है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दो दिन पहले कानपुर तथा लखनऊ में बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया था। आज वह अमरोहा में भाजपा बूथ अध्यक्षों को चुनावी मंत्र देंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय भी रहेंगे।

loksabha election banner

अमरोहा में गजरौला के रामाबाई कालेज के मैदान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। लखनऊ के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा का यह दूसरा बड़ा सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भाजपा अध्यक्ष चुनाव जीतने का मंत्र देंगे। पश्चिम के बूथ सम्मेलन में मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर की 14 लोकसभा और 70 विधानसभा क्षेत्र के 28 हजार बूथ अध्यक्ष जुटेंगे। पश्चिम क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि शाह के साथ ही उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे।

बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की कडी में शाह का यह उत्तर प्रदेश का दूसरा दौरा है। इस सम्मेलन में पश्चिम क्षेत्र के 14 लोकसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले बूथ के अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर संयोजक सम्मिलित होंगे। शाह छह फरवरी को एटा में ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे जबकि आठ फरवरी को गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्षों को महाराजगंज में और काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को जौनपुर में संबोधित करेंगे। 

भाजपा नेता गजरौला के रमाबाई डिग्री कॉलेज में दोपहर दो बजे से आयोजित इसी बैठक में पश्चिम क्षेत्र में चुनावी चौसर सजाने की शुरुआत करेंगे। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक भी बूथ अध्यक्षों को चुनावी टिप्स समझाएंगे।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शनिवार 1.40 बजे राजकीय वायुयान से मुरादाबाद के मूढापांडे हवाई पट्टी पर आएंगे। यहां से राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर दो बजे गजरौला स्थित जुबिलैंट क्रिकेट मैदान पहुंचेंगे। वहां दो बजे से रमाबाई अंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के बाद शाम हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद की मूढ़ापांडे हवाईपट्टी पर आएंगे। यहां पांच मिनट रुकने के बाद राजकीय वायुयान से लखनऊ वापस होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.