Move to Jagran APP

देश में विकास, विश्वास और प्रगति का पर्याय बनी भाजपा

गजरौला भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राधा मोहन ने कहा भाजपा देश में विकास विश्वास और प्रगति का पर्याय बन गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:32 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:32 PM (IST)
देश में विकास, विश्वास और प्रगति का पर्याय बनी भाजपा
देश में विकास, विश्वास और प्रगति का पर्याय बनी भाजपा

गजरौला : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राधा मोहन ने कहा भाजपा देश में विकास, विश्वास और प्रगति का पर्याय बन चुकी है। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में हुए उपचुनावों में अभूतपूर्व समर्थन मिला है।

loksabha election banner

यह बात उन्होंने रविवार को झनकपुरी स्थित पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर बरेली-मुरादाबाद के शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में कही। गजरौला क्षेत्र के मतदाताओं के बीच उन्होंने कहा जनता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं एनडीए की नीतियों में अपना समर्थन जताया है। हर वर्ग ने फिर इस बार खोखले वादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर विकासवाद का परचम लहराया है।

कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा ने स्नातकों एवं शिक्षकों को अपने से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से स्नातक एवं शिक्षक चुनावों के सभी क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। उन्होंने आगे कहा की इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो को मजबूती देने से ही मोदी और योगी के हाथ मजबूत होंगे।

इस दौरान पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा, पुरनसिंह सैनी, चंद्रभानभाटी, सदन सिंह, जीपी सिंह देवेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, उत्तम प्रजापति, अंकुर नागर, जयपाल सिंह, विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, सुरेन्द्र औलख, सतपाल पाल, भूपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

उधर, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग प्रभारी एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है। जनता से किए वायदे पूरे करने में भी विफल रही है।

यह बात उन्होंने रविवार को यहां हाईवे किनारे मंडल सेक्टर प्रभारी टेकचंद्र सैनी के कार्यालय पर पार्टी के लोगों की बैठक में कही। वह यहां पंचायत चुनाव को लेकर संगठन के लोगों को सक्रिय होकर पार्टी के लिए कार्य करने का संदेश देने आए थे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। लिहाजा सभी संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार करते लोगों से संवाद स्थापित करें ताकि पार्टी मजबूत हो सके। सरकार की गलत नीतियों, बढ़ते अपराधों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई इत्यादि समस्याओं से जनता को अवगत कराए। पार्टी की मुखिया मायावती के द्वारा अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में अपराधियों और भ्रष्ट अधिकारियों पर कसे शिकंजे से भी अवगत कराने को कहा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, मंडल सेक्टर प्रभारी देवेंद्र सिंह गुड्डू, ओमकार सिंह, विजय पाल सिंह, रामपाल सैनी, विनोद कश्यप, भगवान दास इत्यादि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.