वायदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार : कमाल
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने भाजपा सरकार को यह कहते हुए खरी-खोटी सुनाई कि वह अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है।
हसनपुर : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने भाजपा सरकार को यह कहते हुए खरी-खोटी सुनाई कि वह अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है।
कहा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता से जो वादे किए थे, साढे़ चार साल की सरकार में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने पर गरीबों के खातों में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था। सरकार बनने पर गरीबों ने लाइन में लगकर बैंकों में खाते खुलवाए लेकिन किसी के खाते में फूटी कौड़ी नहीं आई। डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह फेल हो गई है। किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है।
प्रदेश के 1 लाख 30 हजार शिक्षा मित्र बेरोजगार कर दिए गए हैं। पिछड़ी एवं अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं छीन ली गई हैं। बाद में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम उदभव त्रिपाठी को सौंपा। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रपाल कसाना व संचालन नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी ने किया। धरना स्थल पर इन्होंने भी रखे विचार
जिला उपाध्यक्ष फारूक प्रधान, अब्दुल चौधरी, जितेंद्र विद्युड़ी, नवेंद्र उर्फ गुडडू प्रधान, अजयपाल, जाहिद सैफी, ओमदत्त गुर्जर, डॉ टीपी ¨सह, राजपाल ¨सह चैहान, देवराज नागर, मनोज त्यागी, अंशु त्यागी एडवोकेट, रोबिन त्यागी, दीपक त्यागी, चैधरी सलीमुददीन, संदीप गुर्जर, शकील चैधरी, जफर जुरीद, सूफी जरीफ, अकील प्रधान, बदर कुरैशी, जैनुल आबेदीन, शाहनवाज अंसारी, यशवीर नागर, लोकेश गुर्जर, हेमराज गुर्जर आदि ने भी अपने विचार रखे।