Move to Jagran APP

भाजपा ने दंगों के बल पर हासिल की सत्ता : अजित

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत ¨सह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी है। किसानों से किए गए वादों पर मोदी व योगी सरकारें खरी नहीं उतरी हैं। भाजपा ने दंगों के बल पर सत्ता हासिल की व बुलंदशहर बवाल को सुनियोजित करार था। लोकसभा चुनाव में गठबंधन होने की बात कही। वहीं चेतावनी दी कि जो गठबंधन से बाहर रहेगा, उसका बेड़ा गर्क होगा। क्षेत्र के ग्राम कुंआखेड़ा में आयोजित जनसभा में रालोद मुखिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही किसान विरोधी रही है। सरकार ने किसानों से चौदह दिन में गन्ने का भुगतान किए जाने का दावा किया था। भुगतान की बात तो बहुत दूर है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 09:51 PM (IST)
भाजपा ने दंगों के बल पर हासिल की सत्ता : अजित
भाजपा ने दंगों के बल पर हासिल की सत्ता : अजित

बछरायूं: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित ¨सह ने कहा भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी है। किसानों से किए वादों पर मोदी व योगी सरकार खरी नहीं उतरीं। भाजपा ने दंगों के बल पर सत्ता हासिल की व बुलंदशहर बवाल को सुनियोजित करार था। लोकसभा चुनाव में गठबंधन होने की बात कही। चेतावनी दी जो गठबंधन से बाहर रहेगा, उसका बेड़ा गर्क होगा।

loksabha election banner

रालोद मुखिया क्षेत्र के ग्राम कुंआखेड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही किसान विरोधी रही है। सरकार ने किसानों से चौदह दिन में गन्ने का भुगतान किए जाने का दावा किया था। भुगतान की बात तो बहुत दूर है। अभी तक गत वर्ष का बकाया भुगतान ही नहीं मिल पाया है। किसान विरोधी नीतियों का नतीजा है कि भाजपा को हाल में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। आरोप लगाया भारतीय जनता पार्टी ने दंगों के बल पर सत्ता हासिल की। सरकार को दंगों की सरकार करार दिया। वहीं हाल में ही हुई बुलंदशहर ¨हसा को सुनियोजित बताया।

कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झूठ के बल पर पिछले चार साल सत्ता चलाई है। देश की भोली जनता को गुमराह करने का कार्य मोदी ने किया है। जनता से 15 लाख रुपये उनके खातों में भेजने, मुद्रा योजना के तहत तीस हजार करोड़ रुपये का ऋण दिए जाने, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का दावा किया मगर कोई भी काम अंजाम तक नहीं पहुंचा। लोकसभा चुनाव में गठबंधन होने की बात कही। वहीं इस गठबंधन के आधार पर भाजपा को खदेड़ने का दावा किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक ¨सह, जिला प्रभारी तेजपाल ¨सह, राजेन्द्र चिकारा, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र ¨सह, पूर्व प्रत्याशी कपिल चंद्रा, पूर्व विधायक एम चंद्रा, धर्मेन्द्र प्रधान, पूर्व विधायक अशफाक अली, मनवीर चिकारा, रामवीर ¨सह, शूरवीर ¨सह, अटल कुमार, अजय गिल, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, एस के वर्मा, मीनाक्षी चौधरी, आशा चंद्रा, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजय पाल ¨सह आदि मौजूद थे।

अजित ने हाय-हाय मोदी, बाय-बाय मोदी का दिया नारा

बछरायूं: किसानों में पैठ रखने वाले रालोद नेता अजित ¨सह ने माइक संभालते ही पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला शुरू कर दिया। आधे घंटे के भाषण में उन्होंने भाजपा विरोधी बयानबाजी कर लोगों की वाह वाही लूटी। मोदी व योगी पूरे भाषण में उनके निशाने पर रहे। अंत में उन्होंने लोगों से हाय-हाय मोदी व बाय-बाय मोदी का नारा लगवाया व इसे दोहराते रहने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को नौजवानों तुम संघर्ष करो और बुजर्ग यानी अजित ¨सह उनके साथ है नारा देकर उनका जोश बढ़ाया। पूर्व विधायक अशफाक अली, रालोद नेता कपिल चंद्रा, त्रिलोक त्यागी, मुंशी रामपाल सहित अन्य नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं इससे पूर्व बछरायूं चौपला व मंडी धनौरा में पूर्व विधायक एम चंद्रा के आवास पर उनका फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

मुल्क में भाईचारे का लोगों को देंगे पैगाम

बछरायूं: अगली साल अस्सी साल के हो रहे अजित ¨सह लोगों में ¨हदू मुस्लिम भाईचारा बनाने का संदेश देंगे। मंच से उन्होंने घोषणा की कि वह तेरह फरवरी को अस्सी साल के हो रहे है। अपने अस्सी साल पूरे होने पर वह मुल्क में ¨हदू मुस्लिम के नाम पर फैल रहे जहर को खत्म करने का काम करेंगे। इसके लिए लोगों को वह जागरूक करेंगे। रालोद नेता ने मीडिया से बनाई रखी दूरी

बछरायूं : रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पूरे कार्यक्रम में मीडिया से दूरी बनाए रहे। पूर्व विधायक के आवास पर मीडिया कर्मी वार्ता करने के लिए एकत्र हुए तो उन्होंने जनसभा के बाद वार्ता करने के लिए कहा। जनसभा के बाद भी अजीत ¨सह मीडिया से बचते हुए निकल गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.