Move to Jagran APP

भाजपा के बूथ अध्यक्ष महासम्मेलन की तैयारी शुरू

लोकसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए चुनावी बिगुल अमरोहा के गजरौला से बजाने जा रही है। इसकी तैयारी व्यापक स्तर पर प्रारंभ कर दी गई है। इस बड़े आयोजन के लिए पार्टी ने रमाबाई आंबेडकर कालेज के मैदान की अनुमति लेने को विधिवत कालेज की प्रचार्या डॉ सीमा शर्मा को एक पत्र भी सौंपा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM (IST)
भाजपा के बूथ अध्यक्ष महासम्मेलन की तैयारी शुरू
भाजपा के बूथ अध्यक्ष महासम्मेलन की तैयारी शुरू

गजरौला : भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोस का चुनावी बिगुल गजरौला से बजाने जा रही है। इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। इस बड़े आयोजन के लिए पार्टी ने रमाबाई आंबेडकर कालेज के मैदान की अनुमति लेने के कालेज की प्रचार्य डॉ. सीमा शर्मा को पत्र सौंपा है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी मेरठ व मुरादाबाद समेत कई मंडलों के 19 जनपदों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन दो फरवरी को यहां करने जा रही है। इसमें 20 से 25 हजार तक बूथ अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दो फरवरी के इस आयोजन की तैयारी गुरुवार से विधिवत शुरू कर दी गई। गुरुवार को पार्टी के लोगों ने इस आयोजन की अनुमति के लिए प्राचार्य सीमा शर्मा को पत्र सौंपा।

यह पत्र भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री वर्तमान में क्षेत्रीय संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ पश्चिमी के डॉ. मनन कौशल द्वारा दिया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राम रतन ¨सह जाटव, राजीव शर्मा, डॉ. उत्तम ¨सह प्रजापति, गुरबचन ¨सह सिद्धू ,अंकुर नागर, चौधरी तेजपाल ¨सह, राजीव चौहान, प्रदीप कुमार सैनी, राजीव मित्तल इत्यादि साथ थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया था दौरा

गजरौला : 15 जनवरी को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक गोगा, जिला प्रभारी श्रीश चंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने भी मैदान का दौरा किया था। गजरौला में ही हाईवे के होटल हवेली, विश्व बंधु एकेडमी स्कूल का ग्राउंड और एक इंजीनिय¨रग कालेज का मैदान भी देखा गया था, लेकिन मंथन करने के बाद सहमति गजरौला के रमाबाई आंबेडकर कालेज के मैदान पर ही बनी। डॉ. मनन कौशल ने बताया अनुमति के लिए डीएम व एसपी को भी पत्र दिए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.