जनपद के 1152 बूथों पर मनाया गया जन्म दिवस, पौधारोपण
अमरोहा जनपदभर में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 118 वां जन्मदिन
अमरोहा : जनपदभर में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 118 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने 1152 बूथों पर मनाया। इस दौरान छह हजार पौधे रोपित किए गए।
जोया रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने जिलेभर में कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हमेशा राष्ट्र प्रेम को सबसे ऊपर रखा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य किए। उनके जन्मदिन को पार्टी पौधारोपण कार्यक्रम के जरिए बना रही है। इस मौके पर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, जिला महामंत्री चंद्रभान पार्टी, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, वेदपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी, राजेश आर्य, अमित सैनी, मुकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।
उधर, भारतीय जनता पार्टी मंडल रजबपुर में मंडल अध्यक्ष रामनिवास गोला ने अपने प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी संस्थापक अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र चौधरी, राहुल चौहान, गुड्डू चौहान, डॉ.मोमराज सिंह गुर्जर, प्रदीप चौधरी, दिनेश चौहान, करतार सिंह सैनी, कपिल चौधरी राजीव, सचिन शर्मा, सत्येंद्र चौहान, संदीप चौधरी, राजीव शर्मा, दुष्यंत शर्मा, कमलवीर सिंह, सत्यदेव सिंह, सुधीर चौधरी, रणवीर सिंह आदि ने पौधारोपण किया।