भाकियू ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
भारतीय किसान यूनियन असली ने पैट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। किसानों का कहना था कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। दिन-प्रतिदिन पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं।
रजबपुर: भारतीय किसान यूनियन असली ने पैट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। किसानों का कहना था कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। दिन-प्रतिदिन पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के कीमतें कम करने की मांग की है।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता चकमजदीपुर में करतार ¨सह की प्रतिमा पर एकत्र हुए। इस दौरान किसानों के बीच बोलते हुए चौधरी महकार ¨सह ने कहा कि पेट्रालियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सबसे ज्यादा असर किसानों पर हुआ है। डीजल ओर पेट्रोल की कीमतों में उछाल ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। किसानों ने गन्ना भुगतान से लेकर तमाम समस्याओं पर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान का वादा कर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा सरकार में ही किसानों का जमकर शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य गंगा नहर में जमीन का अधिग्रहण औने-पौने दामो में किया जा रहा है। चीनी मिलों में पेराई सत्र की तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन अभी तक गणना मूल्य घोषित नही किया गया है। गन्ना भुगतान को लेकर भी किसान कशमकश में फंसे हुए हैं।
इसके उपरांत भाकियू कार्यकर्ताओ ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंककर डीजल ओर पेट्रोल के दामों में हुई बढ़ोतरी वापस लेने का दबाव बनाया। पुतला फूंकने में र¨वद्र ¨सह, हरपाल ¨सह, चौधरी महावीर ¨सह, पंकज ¨सह, निशान्त, रोहित, सोहित, मंजीत, नीशू, धर्मेंद्र ¨सह मौजूद रहे।