भारत को फिर से परम वैभव पर पहुंचाएं
अमरोहा: सांसद कंवर ¨सह तंवर के कैंप कार्यालय झनकपुरी में भाजपा समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गय
अमरोहा: सांसद कंवर ¨सह तंवर के कैंप कार्यालय झनकपुरी में भाजपा समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया, इसमें आरएसएस के पूर्व विभाग प्रचारक एवं भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजेय ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह भारत माता को फिर से परम वैभव पर पहुंचाने को आगे आएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करें।
समन्वय समिति की बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक मोगा ने संगठन के पदाधिकारियों का परिचय कराया और उसके बाद जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी ने दशहरा से दीवाली तक विधानसभा क्षेत्र वार होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजेय ने समस्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से रूबरू कराया।
सांसद कंवर ¨सह तंवर ने कहा कि प्रत्येक वह व्यक्ति जिसकी आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वह अपना वोट बनवा ले। पार्टी के बीएलए के साथ ही बीएलओ ग्रामों में कैम्प लगाकर वोट बनाने के साथ-साथ घर जाकर वोट बनवाने के लिए जागरूक करने का कार्य करेगें। सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से देश में 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, विधायक राजीव तरारा, महेन्द्र ¨सह खडगवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी, गिरीश त्यागी, ब्रजेश चौधरी, रामकिशोर चौहान समेत भाजपा के समस्त जिला महामंत्री, समस्त मण्डल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा मीडिया प्रभारी तरुण शेखावत, भाजपा मतदान प्रमुख आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।