किसान अध्यादेश के विरोध में 25 को चक्का जाम करेगी भाकियू
मंडी धनौरा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह ने कहा केंद्र सरकार मनमानी कर रही है।
मंडी धनौरा: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों पर किसान अध्यादेश जबरन थोपा है। जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पूरे देश में किसान आगामी 25 सितंबर को इसके विरोध में चक्काजाम करेंगे।
किसान भवन पर आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार ने किसानों के हितों को दरकिनार करते हुए जबरन किसान विरोधी अध्यादेश सदन में पारित किया है। इस कानून के लागू होने से जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा वही मुनाफाखोर किसानों का शोषण करेंगे। इसके विरुद्ध 25 सितम्बर को भारतीय किसान यूनियन चक्का जाम करेगी। यहां दानवीर सिंह चौधरी आलोक कुमार सोवीर सिंह विजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।