मेला पर शिविर लगाएगी भाकियू
शनिवार को ब्लाक सभागार में भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें तिगरी मेला पर शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आहवान किया।
गजरौला : शनिवार को ब्लाक सभागार में भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं की पंचायत हुई। तिगरी मेला पर शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आहवान किया गया।
पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर ¨सह व जिलाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह ने कहा इस बार संगठन द्वारा मेला स्थल पर शिविर लगाया जाएगा। वहीं शिविर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ¨सह भी पहुंचेंगे। इस शिविर की जिम्मेदारी नौगावां सादात तहसील अध्यक्ष गीता चौधरी को सौंपी गई है। उधर, जिला प्रभारी चौधरी विरेंद्र ¨सह ने कहा कि 12 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आहवान किया। इस आंदोलन में जनपद भर के कई हजार किसान भाग लेंगे। पंचायत में सूरज ¨सह, ईश्वर ¨सह, हरपाल ¨सह, खचेड़ू ¨सह, दौलत सहाय, कल्लू ¨सह, कुलदीप दिवाकर, रेशम चंद्र, बलवंत ¨सह, धर्मवीर ¨सह आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर ¨सह व संचालन विजयपाल ¨सह ने किया।
उधर, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की भी एक बैठक का आयोजन किया गया। उसमें भी तिगरी मेला पर शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ-साथ यहां पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गईं। यहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद ¨सह, जिलाध्यक्ष डूंगर ¨सह, धर्मेंद्र ¨सह, राजेंद्र ¨सह, भूपेंद्र ¨सह, निरंजन ¨सह, चौधरी सतेंद्र ¨सह , समरपाल ¨सह, जयपाल ¨सह आदि मौजूद रहे।