व्यापारी नेता को पीटने के विवाद का पटाक्षेप
व्यापारी नेता एवं आरोपित जुबिलेंट कर्मियों के बीच हुए विवाद का आज शुक्रवार को पटाक्षेप करा दिया। समझौता उपरांत दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने को आश्वस्त किया है।
गजरौला: व्यापारी नेता एवं आरोपित जुबिलेंट कर्मियों के बीच हुए विवाद का शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया। व्यापारी नेताओं व कुछ अन्य लोगों ने मध्यस्थता कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
31 दिसंबर की रात नव वर्ष के कार्यक्रम के उपरांत जुबिलेंट कंपनी की द्वितीय कालोनी में विवाद हो गया। आरोप है कि जुबिलेंट कर्मियों ने व्यापारी नेता विजय राणा निवासी साकेत कालोनी सादुल्लापुर मार्ग के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। उनका चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। व्यापारी ने अगले दिन आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह मामला जुबिलेंट कंपनी प्रबंधन को पता लगने पर उन्होंने आरोपित कर्मियों को कार्रवाई के लिए चेताया था। उन पर कार्रवाई की तलवार लटक गई। उन्होंने संभ्रांत लोगों एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों को बीच में डालकर पीड़ित व्यापारी नेता से वार्ता की।
गणमान्य लोगों, व्यापारियों के समझाने पर पीड़ित व्यापारी नेता समझौते को राजी हो गए। इस पर दोनों के बीच हाथ मिलवा कर मामले का पटाक्षेप कर समझौता करा दिया गया। इस दौरान व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगराध्यक्ष राजू यादव, हरजीत ¨सह, हरपाल ¨सह, कावेंद्र चौधरी, विजय शर्मा, गजेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।