Move to Jagran APP

मतदान होते ही कड़ी सुरक्षा के बीच अमरोहा से बरेली भिजवाई जाएंगी मतपेटी

अमरोहा शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। एक दिसंबर को मतदान होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 10:43 PM (IST)
मतदान होते ही कड़ी सुरक्षा के बीच अमरोहा से बरेली भिजवाई जाएंगी मतपेटी
मतदान होते ही कड़ी सुरक्षा के बीच अमरोहा से बरेली भिजवाई जाएंगी मतपेटी

अमरोहा : शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। एक दिसंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होते ही जनपद से मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरेली के लिए रवाना किया जाएगा। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतपेटियां भेजी जाएंगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव को शांति व निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाने में लगा है। एक दिसंबर को वोटिग का कार्य जनपद के सभी ब्लॉकों में होगा। मतदान के लिए 30 नवंबर को पोलिग पार्टियां कलक्ट्रेट से रवाना की जाएंगी। पोलिग पार्टियां सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराएंगी। वोटिग समाप्त होने के बाद पोलिग पार्टियां कलक्ट्रेट परिसर ही वापसी करेंगी। यहां मतपेटियों को प्रशासन के हवाले करेंगी। पूरी जांच पड़ताल के बाद प्रशासन मतपेटियों को तत्काल बरेली भिजवाने का काम करेगा। क्योंकि इस चुनाव की मतगणना बरेली जनपद में ही होगी। कड़े सुरक्षा पहरे में मतपेटियों को वाहनों में लादकर बरेली भिजवाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन मजबूत इंतजाम करने में लगा है। साथ में एक मजिस्ट्रेट को भी लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। प्रत्याशी, मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। 30 नवंबर को पोलिग पार्टियां कलक्ट्रेट से मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी। शाम को सभी पार्टियां वापस रवानगी स्थल पर ही लौटेंगी। कुछ समय यहां मतपेटियों को रखा जाएगा। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में उनको बरेली भिजवाया जाएगा।

विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.