मानवाधिकार हनन रोकने को जागरूक करें
मानवाधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा प्रहरी की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। इसके साथ ही वक्ताओं ने मानवाधिकार के हनन को रोकने के लिए समाज को जागरुक करने पर बल दिया।
गजरौला : मानवाधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा प्रहरी की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। वक्ताओं ने मानवाधिकार के हनन को रोकने के लिए समाज को जागरूक करने पर बल दिया।
रविवार को हाईवे किनारे स्थित एक होटल में सुरक्षा प्रहरी संगठन की बैठक हुई। बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश ¨सह चौहान ने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने संगठन के लोगों से मानवाधिकार हनन रोकने के लिए समाज को जागरूकता करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए मदन यादव को जिलाध्यक्ष हापुड़, राजकुमार ¨सह को जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, डा. सुरेंद्र ¨सह को जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, किशन लाल यादव का मंडल उपाध्यक्ष मुरादाबाद मनोनीत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जनपदों में जल्द ही संगठन के विस्तार करने की बात दोहराते हुए मानवाधिकार हनन को रोकने को लोगों को जागरूक करने के प्रति आश्वस्त किया।
बैठक में स्थानीय जिलाध्यक्ष विपिन चौहान, विनीत सिरोही, हरवंश पवार, ऋषिपाल ¨सह, संतोष चौहान, वीर ¨सह आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष ऋषिपाल ¨सह प्रजापति व संचालन राजकुमार ¨सह ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक कन्हई राम प्रजापति ने जताया।