Move to Jagran APP

बाइक सवार युवक को गोली मारी, गंभीर

अमरोहा : डिडौली थानाक्षेत्र में रात आठ बजे बाइक सवार को गोली मार दी गई। इसके बाद हमलावर

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 11:03 PM (IST)
बाइक सवार युवक को गोली मारी, गंभीर
बाइक सवार युवक को गोली मारी, गंभीर

अमरोहा : डिडौली थानाक्षेत्र में रात आठ बजे बाइक सवार को गोली मार दी गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को सीएचसी जोया में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक प्रथम ²ष्टया मामला रंजिशन दुश्मन पक्ष को फंसाने के लिए खुद को गोली मारने का लग रहा है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

loksabha election banner

रात आठ बजे मुहल्ला मायापुरी, गजरौला निवासी प्रशान्त बाइक पर सवार होकर थानाक्षेत्र के पूरनपुर चुबका मार्ग पर शेखुपुरा गुर्जर के जंगल में नहर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली प्रशान्त के कंधे में लगी। इससे वह मौके पर ही गिर गया, हमलावर फरार हो गए। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने फोन से मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में पड़े प्रशान्त को तत्काल सीएचसी जोया पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक घायल के हाथ पर छोटे उर्फ प्रशान्त लिखा हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार प्रशान्त के खिलाफ गजरौला थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। उसका गांव हसूपुरा थाना डिलारी जिला मुरादाबाद निवासी अपने रिश्तेदार मित्रपाल से झगड़ा चल रहा है। मित्रपाल ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जोकि अमरोहा न्यायालय में विचाराधीन है। प्रथम ²ष्टया खुद गोली मारकर मित्रपाल को फंसाने की साजिश लग रही है। जांच के बाद हकीकत सामने आ जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.