Move to Jagran APP

खाद्यान्न घोटाले में दो डीलर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमरोहा: खाद्यान्न घोटाले के आरोपित राशन डीलरों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपित राशन डीलर गिरफ्तार कर लिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:20 PM (IST)
खाद्यान्न घोटाले में दो डीलर गिरफ्तार
खाद्यान्न घोटाले में दो डीलर गिरफ्तार

अमरोहा : खाद्यान्न घोटाले के आरोपित राशन डीलरों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपित राशन डीलर और गिरफ्तार कर लिए। इसके पूर्व तीन राशन डीलर पहले गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

loksabha election banner

दो माह पहले प्रदेश में खाद्यान्न घोटाला उजागर हुआ था। आरोपित राशन डीलरों ने फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से राशन का गबन किया था। इस घोटाले में जिले के 32 राशन डीलरों के नाम उजागर हुए। इनमें 19 राशन डीलर अमरोहा नगर के हैं। इस सारे मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्ति विभाग की ओर से राशन डीलरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस आरोपित डीलरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

शनिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने दो राशन डीलरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुहल्ला बेगम सराय के राशन डीलर अली मकीन नकवी व मुहल्ला कोट का राशन डीलर शादाब अहमद शामिल हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व पुलिस तीन आरोपित डीलर सरफराज, अरशद एवं कमाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस कार्रवाई से शहर के राशन डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक नवाब ¨सह ने बताया कि दो आरोपित राशन डीलरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्दी ही अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.