जवान ने की पत्नी की जान लेने की कोशिश
आर्मी के एक जवान ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी पर सितम ढा दिया। उसे मारपीट कर घायल ही नहीं किया बल्कि जान से मारने का प्रयास भी किया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके वालों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताते हुए तहरीर दी।
गजरौला : आर्मी के जवान पर पत्नी को दहेज के लिए प्रताडि़त करते हुए उसकी जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र की नेता कालोनी निवासी शशी देवी की शादी सात साल पहले मुहल्ला अवंतिकानगर निवासी आर्मी के जवान सतीश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने मारने लगे। महिला ने एक और पुत्री को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष ने मारना-पीटना भी शुरू कर दिया। यह भी आरोप है कि एक अपाचे बाइक व एक लाख रुपये की मांग भी की जाने लगी। इससे परेशान होकर भैया दूज पर शशी अपने भाई सुरेंद्र के साथ मायके चली गई। जब वह वापस ससुराल पहुंची तो उसके पति व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
मामले की जानकारी मायके वालों को दी। रविवार को मायके वालों के साथ थाने पहुंची महिला ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआइ सुरेंद्र ¨सह ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।