विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से एक और मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 16 Sep 2018 10:41 PM (GMT+05:30)

नगर पंचायत उझारी में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिन से बुखार से ग्रस्त चल रहे ...और पढ़ें

बुखार से एक और मौत
बुखार से एक और मौत

उझारी: नगर पंचायत उझारी में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चार दिन से बुखार से ग्रस्त फल विक्रेता की रविवार को बुखार से मौत हो गई।

नगर पंचायत उझारी के मुहल्ला भीमनगर निवासी जयपाल ¨सह (40) साइकिल से फलों की फेरी कर अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी का इंतजाम करता था। उसे चार दिन से बुखार आ रहा था। कस्बे में ही निजी चिकित्सकों से वह दवाई लेकर खा रहा था। रविवार को सुबह के समय उसे खून की उल्टी आने से उसकी मौत हो गई। फल विक्रेता की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा 5 बच्चों को छोड़ा है।