अमरोहा में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव
अमरोहा नगर में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज और मिला है। यह दिल का मरीज है।
अमरोहा : नगर में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज और मिला है। यह दिल का मरीज है। इसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी लैब की जांच संदिग्ध लगने पर उसका दूसरा नमूना लेकर जांच को भेजा है। इसके साथ जिले कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 69 से 70 हो गई है।
शहर के मोहल्ला झंडा शहीद के निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से दिल के मरीज हैं। उनका इलाज दिल्ली के हॉस्पिटल में चल रहा था। पिछले दिनों वह सर्जरी कराने दिल्ली गए थे। वहां चिकित्सकों की सलाह पर निजी लैब से कोरोना की जांच कराई। शु्क्रवार को मिली जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकले। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि मरीज दिल का रोगी है। जिसका इलाज दिल्ली चल रहा था। वहीं निजी लैब की जांच में संक्रमित पाया गया। जिसका दूसरा नमूना लेकर इलाज के लिए टीएमयू में भर्ती कराया है।
सरकारी लैब की जांच में भी छेबड़ा का व्यक्ति संक्रमित
अमरोहा : मोहल्ला छेबड़ा के व्यक्ति के सिर में तकलीफ थी और इलाज दिल्ली के मैक्स में चल रहा था। परिजन शनिवार को इलाज के लिए दिल्ली लेकर गए थे। वहां निजी लैब में कोरोना पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब की जांच को संदिग्ध मानते हुए नमूना लेकर दोबारा जांच को भेजा। संक्रमित मरीज को टीएमयू में भर्ती कराया। शुक्रवार को सरकारी लैब से जांच रिपोर्ट मिली तो कोरोना पॉजिटिव निकला।