विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amroha News: खेत में पशु घुसने पर पुलिसकर्मी ने महिला को बेल्ट से पीटा, शोर मचाने पर आरोपित फरार

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Mon, 04 Sep 2023 08:46 AM (IST)

Amroha News खेत में पशु घुसने का आरोप लगाते हुए एक पुलिसकर्मी ने महिला को बुरी तरह बेल्ट से पीट ...और पढ़ें

Amroha News: खेत में पशु घुसने पर पुलिसकर्मी ने महिला को बेल्ट से पीटा, शोर मचाने पर आरोपित फरार
Amroha News: खेत में पशु घुसने पर पुलिसकर्मी ने महिला को बेल्ट से पीटा, शोर मचाने पर आरोपित फरार

जागरण संवाददाता, अमरोहा : खेत में पशु घुसने का आरोप लगाते हुए एक पुलिसकर्मी ने महिला को बुरी तरह बेल्ट से पीट दिया। महिला चोटिल हुई है। पीड़ित ने शेरपुर चौकी पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर की है।

गांव निवासी असलम का कहना है कि रविवार को वह किसी जरूरी कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। डेरे पर उसकी पत्नी मोमिना मौजूद थी। आरोप है कि गांव का एक पुलिसकर्मी उनके डेरे पर पहुंचा। यहां उनकी घोड़ी के अपने खेत में घुसने का आरोप लगाते हुए बुरा भला कहना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने बेल्ट से पीटा

पत्नी ने विरोध किया तो आक्रोशित होकर बेल्ट निकाली और उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। इस संबंध में शेरपुर चौकी पर कार्रवाई को तहरीर दी है।

असलम का कहना है कि आरोपित अपने आप को पुलिसकर्मी बताते हुए आए दिन धमकाता रहता है। सीओ अरुण सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। बाकी संबंधित थाने की पुलिस से बात करके जांच कर कार्रवाई करवाई जाएगी।