विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में 5 दिन से लापता 3 साल की अमायरा का तालाब में मिला शव, गले पर निशान से हत्या की आशंका

Published: Fri, 21 Aug 2026 05:15 PM (IST)

अमरोहा के ढकिया चमन गांव में पांच दिन से लापता तीन साल की अमायरा का शव तालाब में मिला है। ...और पढ़ें

गांव ढकिया चमन में अमायरा का शव मिलने के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण और अमायरा का फाइल फोटो

गांव ढकिया चमन में अमायरा का शव मिलने के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण और अमायरा का फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, अमरोहा। गांव ढकिया चमन निवासी मोहम्मद रजा की तीन साल की बेटी अमायरा सोमवार सुबह घर के सामने से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

शुक्रवार को पांचवे दिन सुबह लगभग 9 बजे घर से लगभग 800 मीटर दूर स्थित तालाब में उसका शव घास में फंसा मिला है। तालाब के सामने रहने वाली किशोरी सोनम को दुर्गंध आई तो उसने पास ही मौजूद आटो चालक रियाज को बताया।

रियाज ने डंडे से घास को हटाया तो अमायरा की टांग नजर आई। उसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा शव को बाहर निकाला। शव पानी में रहने के कारण फूल चुका था। गले पर निशान बना है।

हालांकि जिस समय शव मिला है, उस समय पुलिस टीम गांव में अन्य घरों की तलाशी लेने की तैयारी कर रही थी। ग्रामीण व स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हलाला पर पोस्ट पड़ गई भारी: अमरोहा के मुस्लिम वकील को अलकायदा के नाम से मिली जान से मारने की धमकी