विधायक के फार्म हाउस में युवती से दुष्कर्म: दारोगा-सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित, DNA रिपोर्ट का इंतजार
अमरोहा के हसनपुर स्थित एक विधायक के फार्म हाउस में युवती से दुष्कर्म के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित ...और पढ़ें

अतरासी हसनपुर रोड पर विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस और उसका गेट
HighLights
एसपी बोले- मामले की विवेचना जिले के सीनियर अधिकारी का जल्द सौंपी जाएगी
गांव झुलपुरी स्थित विधायक के फार्म हाउस पर तैनात किए दो पुलिसकर्मी
जागरण संवाददाता, अमरोहा। हसनपुर स्थित फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से दुष्कर्म के आरोप में चारों पुलिसकर्मियों( सीआरपीएफ के निरीक्षक लालाराम यादव, सीआरपीएफ के हेडकांस्टेबल मोहित, हसनपुर कोतवाली के दारोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद ) को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही डीएनए मिलान के लिए आरोपित व पीड़ित के कपड़े भी फोरेंसिक लैब भेज दिए। रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपित व पीड़िता के बयान के साथ ही घटना स्थल से साक्ष्य संकलन भी किया गया है।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि दुष्कर्म के आइजी सीआरपीएफ ने भी दोनों जवानों को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। मामले की विवेचना जिले के सीनियर अधिकारी का जल्द सौंपी जाएगी।
विवेचना के दौरान जरूरत के मुताबिक आरोपितों को रिमांड पर भी लिया जा सकता है। उधर, घटनास्थल यानी फार्म हाउस पर गुरुवार को दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई तथा जिन दोनों कमरों में आरोपित व पीड़िता ठहरे थे वहां ताला लगा है।
हसनपुर के गांव झुलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के डीडी फार्म हाउस में मंगलवार रात हरियाणा के फतेहाबाद निवासी जिम ट्रेनर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी।
जिसे सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल मोहित, निरीक्षक लालाराम यादव के साथ यहां लेकर पहुंचा था। जहां अपने परिचित हसनपुर कोतवाली में तैनात दारोगा संजय तोमर को भी साथ लिया था और रात में हेड कांस्टेबल प्रमोद भी उनके पास विधायक के फार्म हाउस पहुंचा।
रात में ही युवती की काॅल पर मामला संज्ञान में आने के बाद बुधवार शाम को हसनपुर कोतवाली में चारों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रात में ही बिजनौर जेल भेज दिया गया। हालांकि, मामले में रजबपुर में तैनात दारोगा नरेशपाल राणा की भूमिका पर भी सवाल उठे थे।
दारोगा ने ही फार्म हाउस के केयर टेकर रामनिवास के मोबाइल फोन पर काल कर पीड़िता को गृह मंत्रालय का अधिकारी बता कर फार्म हाउस में ठहराने के लिए कहा था। फिलहाल मामले की विवेचना फिलहाल हसनपुर में तैनात निरीक्षक अपराध अमरपाल सिंह कर रहे हैं।
