विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में औद्योगिक ग्रीन गलियारा के लिए ली गई किसानों की जमीन, लोगों ने भूमि अधिग्रहण का किया विरोध

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:20 PM (IST)

रालोद नेता मुजाहिद चौधरी के नेतृत्व में हाकमपुर के किसानों ने यूपीडा/यूपीसीडा द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का तहसील समाधान दिवस में विरोध किया।

औद्योगिक ग्रीन गलियारा को भूमि लिए जाने का किसानों ने किया विरोध।

औद्योगिक ग्रीन गलियारा को भूमि लिए जाने का किसानों ने किया विरोध।

HighLights

  1. हाकमपुर के किसानों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध किया।

  2. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मुआवजा बढ़ाने की मांग।

  3. बढ़ी हुई सर्किल दरों को जन विरोधी बताया गया।

संवाद सूत्र, हसनपुर। रालोद नेता मुजाहिद चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में हाकमपुर के किसानों ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर यूपीडा/यूपीसीडा द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का विरोध दर्ज कराया। किसानों ने एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

तीन दिन पूर्व हाकमपुर के किसान गजरौला में सांसद कंवर सिंह तंवर से भी मुलाकात कर रोष व्यक्त करते हुए अपने गांवों को अधिग्रहण से मुक्त कराने की मांग कर चुके हैं।

किसानों ने अपने हितों व भूमि के संरक्षण हेतु भूमि के बदले चार गुना मुआवजा के स्थान पर चार गुना भूमि दिलाए जाने एवं किसानों को उनकी भूमि का वर्तमान बाज़ार भाव की दर से मुआवजा दिलाने की मांग की।

वर्ष 2026-27 हेतु जिला प्रशासन द्वारा घोषित सर्किल दरों में वृद्धि को उन्होंने जन विरोधी व पक्षपात पूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित कर न्याय दिलाने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में भंवर सिंह, विक्रम सिंह, मोहित, ब्रह्मपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, रामवीर सिंह, लटूर सिंह, धीरज सिंह, गुड्डू सिंह, नन्हे सिंह, गौरव कुमार, शीशपाल सिंह, महावीर सिंह, जय सिंह, राजवीर सिंह, सतबीर सिंह, घासी, अरूण कुमार, संतर पाल, रामनाथ, बुद्धन, राकेश, विजेंद्र कुमार आदि किसान मौजूद रहे।