Move to Jagran APP

अमरोहा में अमित शाह ने कहा-सपा-बसपा और कांग्रेस बताएं राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं या नहीं

अमरोहा में गजरौला के रामाबाई कालेज के मैदान पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहे प्रभारी जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 04:08 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 09:05 AM (IST)
अमरोहा में अमित शाह ने कहा-सपा-बसपा और कांग्रेस बताएं राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं या नहीं
अमरोहा में अमित शाह ने कहा-सपा-बसपा और कांग्रेस बताएं राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं या नहीं

अमरोहा, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम तो वहीं मंदिर बनाएंगे जहां भगवान राम का जन्म हुआ। कांग्रेस, सपा-बसपा भी लोकसभा चुनाव से पहले बताएं कि वे राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं या नहीं। पक्ष में हैं तो अपने घोषणा पत्र में शामिल करें। बोले, जो जमीन कांग्रेस ने अधिग्र्रहीत की थी उसे रामजन्म भूमि न्यास को वापस करने का फैसला नरेंद्र मोदी सरकार ने लिया है।  

loksabha election banner

अमरोहा के गजरौला में रमाबाई आंबेडकर डिग्री कालेज के मैदान में शनिवार को आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शाह को एक जिला एक उत्पाद के तहत अमरोहा की ढोलक भेंट की, जिसे उन्होंने बजाकर लोकसभा चुनाव का उद्घोष किया। इसके बाद शाह ने कहा कि कुंभ चल रहा है, जहां एक करोड़ से ज्यादा साधु, संत, महंत, महामंडलेश्वर पहुंचे हैं। इन लोगों के साथ हम सभी चाहते हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। बूथ अध्यक्षों से बोले कि आप लोग जरा भी दुविधा में मत रहिएगा, भाजपा चाहती है कि उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर बने। कहा कि देश की विभिन्न अदालतों में 70 साल से इस मुद्दे को लटकाकर रखा गया है। अब सर्वोच्च न्यायालय में जब सुनवाई होती है तो कांग्रेस के कपिल सिब्बल खड़े होकर कहते हैं 2019 के चुनाव तक फैसला मत करिए। बोले कि अब मोदी सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दे दिया है। सरकार ने उस जमीन को रामजन्मभूमि न्यास को वापस करने का फैसला किया है। 

प्रदेश की कानून व्यवस्था सर्वोच्च 

शाह ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि पहले बेटियां पढ़ाई नहीं कर पाती थीं। डर था कि कोई घटना न हो जाए। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस समस्या को खत्म कर दिया है। पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कैराना पलायन के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब पलायन कराने वाले पलायन कर रहे हैं। सम्मेलन को विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. जेपी नड्डा ने भी संबोधित किया 

बजट देखकर चरण सिंह की आत्मा को भी हुआ होगा संतोष

शाह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती से मंगल पांडेय ने क्रांति की शुरुआत की थी। किसान नेता चौधरी चरण ङ्क्षसह भी यहीं से आते हैं, जिन्होंने किसानों के लिए काम किया था। कल मोदी का किसानों के लिए कल्याणकारी बजट देखकर चरण ङ्क्षसह की आत्मा को भी संतोष हो गया होगा।

बूथ अध्यक्षों में भरा जोश

इस बीच उन्होंने बूथ अध्यक्षों में जोश भी भरा। कहा कि गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं है, अन्य पार्टियों की सभाओं में जितनी भीड़ जुटती है, उतनी भाजपा के बूथ सम्मेलन में है। देश को सक्षम नेता की जरूरत है, वह भाजपा के पास नरेंद्र मोदी के रूप में है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से प्रदेश में इस चुनाव में 74 सीटें लाने का आह्वान किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.