विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा के हसनपुर में बुखार का कहर: ITI छात्रा की मौत, परिवार में शोक की लहर

Published: Sun, 13 Sep 2026 12:21 PM (IST)

हसनपुर के खादर क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ गया है, जहां ग्राम प्रशासक की 18 वर्षीय बेटी सरोज की ...और पढ़ें

मृतका का फाइल फोटो।

मृतका का फाइल फोटो।

HighLights

  1. हसनपुर के खादर क्षेत्र में बुखार का प्रकोप।

  2. ग्राम प्रशासक की 18 वर्षीय बेटी सरोज की मौत।

  3. मेरठ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम।

संवाद सूत्र, हसनपुर (अमरोहा)। बारिश रुकते ही हसनपुर के खादर क्षेत्र में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। कई दिन से बुखार से परेशान आइटीआइ की छात्रा सरोज की शनिवार रात मेरठ ले जाते हुए मौत हो गई।

तहसील क्षेत्र के गांव मरौरा में ग्राम प्रशासक चरन सिंह की इकलौती 18 वर्षीय बेटी को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। स्वजन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गई। हसनपुर से मेरठ को ले जाते हुए छात्रा की मौत हो गई। जवान बेटी की मौत से परिवार में चीत्कार मचा है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, चालक गंभीर रूप से घायल

लखनऊ से कार में सवार होकर मेरठ जा रहे युवक की कार गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिसमें कार सवार रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना पुलिस को दी

हादसा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगरौला टी प्वाइंट के नजदीक हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और गंगा एक्सप्रेसवे पर तैनात एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल को हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल रवि कुमार मेरठ के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना उनके स्वजन को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी का साक्षात्कार: यमुना शुद्धिकरण से मेट्रो तक मथुरा का विजन, जानिए सांसद के बड़े लक्ष्य