दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपित फरार
जागरण संवाददाता अमरोहा नौगावा सादात में चारा लेने जंगल गई बहनों से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपित दूसरे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित बहनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
अमरोहा: नौगावां सादात में चारा लेने जंगल गई बहनों से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपित दूसरे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित बहनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
गुरुवार को नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की दो बेटी जंगल से चारा लेने गई थीं। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उन्हें दबोच लिया था तथा गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस दौरान छोटी बहन आरोपितों के चंगुल से छूट गई थी तथा उसने शोर मचा दिया था। ग्रामीणों को देख कर आरोपित भाग निकले थे। इस घटना से गांव में तनाव बन गया था। गुरुवार देर रात पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दो युवकों सत्य सिंह व निरंजन सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। दूसरे दिन भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि शुक्रवार को पीड़ित बहनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।