महिला की धारदार हथियार से हत्या
अमेठी : मोहनगंज थानाक्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे रामनगर में रविवार रात एक महिला की धारदा
अमेठी : मोहनगंज थानाक्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे रामनगर में रविवार रात एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेते हुए दो अन्य की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
रायबरेली जिले के हरचंदपुर थानाक्षेत्र के चौपुरा निवासी सुमन (25) पुत्री माताबदल का विवाह छह साल पहले आशीष कुमार पुत्र जगजीवन के साथ हुआ था। बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी दिनों से अनबन थी। आए दिन झगड़ा होता था। रविवार रात पति-पत्नी के बीच फि र झगड़ा हुआ और इस झगडे़ ने उग्र रूप धारण कर लिया। आरोप है कि क्रोध में आकर ससुरालीजनों ने मिलकर धारदार हथियारों से सुमन की हत्या कर दी। इसकी जानकारी पुलिस को सोमवार सुबह हो सकी। पुलिस ने सुमन की पिता माताबदल की तहरीर पर उसके पति, पिता और बाबा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सुमन की चार साल की एक बेटी मीनाक्षी भी है। पुलिस ने उसे मायके पक्ष की सुपुर्द कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दहेज हत्या का है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।