Move to Jagran APP

महिला की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिला शव Amethi News

34 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। पति मौके से फरार था।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 11:53 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 11:53 AM (IST)
महिला की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिला शव Amethi News
महिला की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिला शव Amethi News
अमेठी, जेएनएन। जिले में रविवार सुबह एक 34 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतका का पति मौके से फरार था। उधर, मृतका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  
  
ये है पूरा मामला
मामला कोतवाली के बारीपुर मजरे ताला गांव का है। यहां के निवासी फूलचंद यादव अपनी दूसरी पत्नी आरती यादव (34) और पिता राम सुमेर यादव के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह छह बजे कमरे में महिला का खून से लथपथ शव मिला। पति माैके से फरार था। शव पर धारदार हथियार के चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 
 
क्या कहना है पुलिस का ?
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। पति की भी तलाश की जा रही है।
 
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.