बूंदाबांदी ने बढ़ाई परेशानी, गलन से कांपा तन
गौरीगंज ठंड के वार से सूरज पूरी तरह से हार गया है। गुरुवार को सूरज बदलों की ओट में
गौरीगंज : ठंड के वार से सूरज पूरी तरह से हार गया है। गुरुवार को सूरज बदलों की ओट में पूरे दिन छिपा रहा। बूंदाबांदी व बरसात ने मुसीबत को और बढ़ा दिया, पूरे दिन लोग ठंड से कापते नजर आए। पारा आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। पश्चिम से आ रही हवाओं से पूरे दिन तन कांपता रहा। ठंड का कहर रात के साथ ही दिन में भी जारी है। सड़कों पर बूंदाबांदी के चलते कम लोग ही निकले।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेकिन, अधिकांश समय तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही बना रहा।
-रुक-रुक कर पड़ती रही बूंदे
गुरुवार को पूरे दिन मौसम खराब रहा। रुक-रुक कर पूरे दिन आसमान से पानी की बूंदे टपकती रही, जिसके चलते ठंड भी काफी बढ़ गई। बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। ठंड के साथ गलन भी बढ गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है।
-अलाव हुए ठंडे, कांपते रहे लोग
सरकारी अलाव बरसात के बीच गुरुवार को भी ठंडे ही नजर आए। जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील मुख्यालयों व ब्लाक मुख्यालयों से मिली खबर के मुताबिक कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। लोग ठंड से बेहाल अपने घरों में दुबके हुए हैं।
-अमेठी का तापमान
अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस
नमी 90 फीसदी
हवा की गति 16 किमी/ घंटा
तापमान में होगा इजाफा
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी मौसम कुछ और दिन ऐसा ही बना रहेगा। बादल छाए रहने की पूरी संभावना है।