राहुल के स्वागत में फूलों की बारिश
अमेठी : कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे प
अमेठी : कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी का दूसरे दिन मंगलवार को भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े बजे तो घरों की छतों से राहुल पर पुष्पवर्षा भी हुई। जगह-जगह कांग्रेसी राहुल गांधी के स्वागत के लिए जुटे तो राहुल ने भी अपनों का हाल-चाल पूछने के साथ फोटो भी खिंचवाई।
मुंशीगंज गेस्ट हाउस से राहुल गांधी का कारवां शाहगढ़ के पनियार होते हुए मुसाफिरखाना पहुंचा। हर जगह कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर फूलों की वर्षा की। वहीं, गौरीगंज में भी राहुल गांधी का जोरदार अभिवादन किया गया। जामों रोड से कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए राहुल गांधी पैदल ही चल पड़े। आगे पुलिस और उसके पीछे उत्साही कार्यकर्ता व नेताओं का हुजूम और बीच में राहुल गांधी। शहर के मध्य पहुंचने पर घरों के ऊपर से पार्टी के लोगों ने राहुल पर पुष्प वर्षा की। नगर में अनिल सिंह, अवनीश मिश्र सेनानी, नगर अध्यक्ष नरेद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू, कर्णवीर सिंह, रमेश मिश्रा, माता प्रसाद वैश्य, संजय पाठक सहित तमाम लोग शामिल रहे। बाबूगंज बाजार में कांग्रेस के युवा नेता आशीष पांडेय की अगुवाई में राहुल गांधी का स्वागत हुआ तो गांधीनगर कस्बे में छतोह के ब्लाक अध्यक्ष अनुराग सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने राहुल पर फूल बरसाए। राहुल गांधी का जायस नगर में भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह लोग राहुल के स्वागत में खड़े रहे। इससे पूर्व मुसाफिरखाना के मुशीगंज मोड़ पर सेवादल ब्लाक काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में सेवादल कार्यकर्ताओं ने राहुल गाधी का स्वागत गुलदस्ता भेंटकर किया। जगदीशपुर में राहुल गांधी का काफिला तीन बजे जैसे ही गुलाबगंज चौराहे पर पहुंचा तो प्रदेश महासचिव राजेश्वर प्रताप सिंह की अगुवाई में गर्मजोशी से स्वागत किया। चंद कदम के बाद वरिष्ठ काग्रेस नेता अतहर अली ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, नीलकंठ सिसोदिया, मेराज अहमद, बबलू सिंह, बलकरण पाठक, ब्लाक अध्यक्ष रिफ ाकत रसूल, अल्लू मियां सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिलोई संवादसूत्र के अनुसार राहुल गाधी का शकरगंज के पास यूथ काग्रेस के नेता कर्ण कुमार वाजपेयी की अगुआई में जोरदार स्वागत हुआ। मोहनगंज पहुंचते ही सड़कों के किनारे दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने नारे लगाते हुए राहुल गाधी को हाथोंहाथ ले लिया। प्रदेश काग्रेस कमेटी की सदस्य व महिला नेत्री सुनीता सिंह की अगुआई में सैकड़ों महिलाओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लतीफ अहमद व वहाज अख्तर के स्टाल पहुंचे। डा. विनोद मिश्रा के स्टाल पर पहुंचकर राहुल गाधी ने स्व. राजीव गाधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। हाजी इम्तियाज व सुरेश त्रिवेदी के स्टाल होते हुए राहुल गाधी का काफि ला रायबरेली की ओर रवाना हो गया। इस अवसर पर प्रदीप सिंघल, सुजीत कुमार मिश्रा, हाजी इम्तियाज अहमद, जियाउल हक , श्रीकात त्रिपाठी बब्बन, मो. सिद्दीक, देवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
व्यक्त की शोक संवेदना
जगदीशपुर से राहुल गाधी का काफि ला कमरौली थानाक्षेत्र के बुद्दू का पुरवा गाव पहुंचा। वहां वरिष्ठ काग्रेस नेता मो. नईम के पिता की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी। जहां पहुंचकर राहुल गांधी ने परिवार का हालचाल लिया और कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद पाडेय, हाजी इलियास ठाकुर, इशराक सहित वरिष्ठ काग्रेसी मौजूद रहे।