विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कसारा विशेषरगंज मार्ग पर राह चलना मुश्किल

By JagranEdited By:
Published: Fri, 26 Nov 2021 10:45 PM (IST)

- गड्ढों में तब्दील हुआ पीएमजीएसवाई योजना से बना मार्ग

कसारा विशेषरगंज मार्ग पर राह चलना मुश्किल
कसारा विशेषरगंज मार्ग पर राह चलना मुश्किल

अमेठी : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से बनी सड़क पर राह चलना मुश्किल हो रहा है। मार्ग पर गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ठेंगहा गांव की रेलवे क्रासिग से कसारा विशेषरगंज मार्ग का निर्माण पांच वर्ष पूर्व किया गया था। मार्ग निर्माण की गुणवत्ता खराब होने से कुछ ही महीनों में मार्ग खराब हो गया। विभाग की ओर से कार्यदाई संस्था को मार्ग की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। लेकिन, मार्ग की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शहर के ककवा मार्ग पर ओवरब्रिज बनने के कारण इसी मार्ग से भारी वाहन किठावर ककवा और प्रतापगढ़ आवागमन कर रहे हैं। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण इसकी दशा बद से बदतर हो गई है।

- शासन से मिली सड़क निर्माण की स्वीकृति

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने मार्ग निर्माण के लिए सांसद स्मृति इरानी को जानकारी दी थी। सांसद के निर्देश पर मार्ग निर्माण के लिए विभाग की ओर से कवायद तीन माह पूर्व शुरू की गई थी। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई हरिश्चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि मार्ग निर्माण की स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई है।

- इनकी भी सुनिए

संजीव सिंह रामू ने कहाकि सांसद स्मृति इरानी के निर्देश पर विभाग की ओर से मार्ग निर्माण के लिए भूमि की मांग की गई थी। जिसका सहमति पत्र दे दिया गया है। कुंदेश शुक्ला ने कहाकि कांग्रेस सरकार में मार्ग का निर्माण किया गया था। ठेकेदार ने मार्ग निर्माण में अनियमितता की। इसके चलते सड़क बनते ही बिगड़ गई। संदीप मिश्रा ने कहाकि सड़क का निर्माण होना आवश्यक है। मार्ग खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

- जल्द शुरू होगा मार्ग का निर्माण

जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद दीदी स्मृति से संग्रामपुर अमेठी मार्ग, कसारा विशेषरगंज,केशवपुर शीतलागंज मार्ग खराब होने की जानकारी दी थी। सभी मार्ग चौड़े होने हैं। ऐसे में मार्ग के आसपास के किसानों से सहमति पत्र लेना आवश्यक था। संग्रामपुर अमेठी मार्ग बनना शुरू हो गया है। अन्य मार्ग भी स्वीकृति हैं। जल्द ही इनका भी निर्माण होगा।

राजेश अग्रहरि, अध्यक्ष जिला पंचायत अमेठी