Move to Jagran APP

बिहार की मंडियों में जायस के लंगड़ा, फजली, चौसा, दशहरी आम की धूम

फलों का राजा आम इस बार आम जनों से है दूर औसत फल आने से आम के दामों की बढ़ी कीमत

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 01:02 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 01:02 AM (IST)
बिहार की मंडियों में जायस के लंगड़ा, फजली, चौसा, दशहरी आम की धूम
बिहार की मंडियों में जायस के लंगड़ा, फजली, चौसा, दशहरी आम की धूम

जायस (अमेठी) : यहां पैदा होने वाले आम प्रदेश ही नहीं गैर प्रदेशों में भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। लंगड़ा, फजली, चौसा, दशहरी आम बिहार के लोगों को भा रहे हैं। बड़ी मात्रा में जायस के आम बिहार को भेजा जाता है, वहीं

loksabha election banner

इस बार आम के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। कारण, पहले आम के बौरों में रोग फिर फलों में सड़वा रोग और आम पकने से पहले आई आंधी तूफान दाम बढ़ने की मुख्य वजह बताई जा रहा है। नगर के आसपास का क्षेत्र जिस तरह बेर के लिए पूरे भारत में मशहूर है, उसी तरह जायस की आम पट्टी भी प्रदेश के अनेक शहरों से साथ-साथ बिहार की बाजारों में भी लोकप्रिय है। जायस मंडी से प्रतिदिन चार से पांच ट्रक आम बिहार की मंडियों में जा रहे हैं। इस बार यहां आम का उत्पादन औसत से कम हुआ है, जिससे अच्छा मुनाफा पाने की उम्मीद लगाए बैठे आम व्यापारियों व बागान मालिकों को थोड़ी झटका जरूर लगा है।

-प्राकृतिक आपदाओं से घटी पैदावार

आम बागान के मालिक आलमीन, शानू नवाज, जलील मियां, सिद्धार्थ पासी कहते हैं कि इस बार प्राकृतिक आपदाओं व रोग के चलते आम की पैदावार औसत है, जिससे फल महंगा बिक रहा है।

-सबसे ज्यादा होती है दशहरी आमों की बिक्री

अमेठी की सबसे बड़ी मंडी समिति जायस से आम गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, बनारस, बलिया सहित प्रदेश के अन्य शहरों के साथ- साथ बिहार की बाजारों में जाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि जायस मंडी में आस पास क्षेत्र के छोटे बड़े व्यापारी व किसान आम बेचने यहां आते हैं। फल मंडी में सबसे ज्यादा दशहरी आमों की बिक्री होती है। सबसे महंगा चौसा आम है। फल मंडी के अधिकतर व्यापारी बिहार प्रदेश की मंडियों के व्यापारियों को आम बेचते है। मंडी के आढ़ती बनारसी लाल सोनकर, बलराम सोनकर, बांकेलाल, रोहित, रामजी ने बताया कि इस बार आम का उत्पादन कम है, किसानों को आंधी तूफान व फलों में रोग की मार भी झेलनी पड़ी है, जिसके कारण आम की दरों में गिरावट नहीं आई है। आम के बढ़ती दरों से बाग खरीदने वाले व्यापारियों को इस बार अच्छा मुनाफा हो सकता है।

-जायस फल मंडी में अधिक बिकने वाले आम की दर

आम प्रति रुपये क्विंटल

चौसा आम 6500-7000 रुपये

लंगड़ा आम 4000-5000 रुपये

दशहरी आम 3000 -6000 रुपये

सफेदा आम 4000-5000 रुपये

देसी आम 2000-4000 रुपये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.