जयंती पर इंदिरा गांधी को किया नमन
अमेठी : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती रविवार को कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में मना
अमेठी : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती रविवार को कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में मनाई गई। इसमें पार्टी नेताओं ने जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र की अगुवाई में स्मरण उत्सव आयोजित किया।
इस अवसर पर देश के लिए इंदिरा गांधी द्वारा किए गए योगदान को याद किया गया। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि वे अदम्य साहस की प्रतीक हैं। उन्होंने देश के मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए जो कार्य किए हैं, उसे देश हमेशा याद रखेगा। पार्टी कार्यालय में सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर शोभनाथ यादव, बैजनाथ तिवारी, अवनीश मिश्र सेनानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
फु रसतगंज संवादसूत्र के अनुसार बहादुरपुर ब्लाक के नहर कोठी चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इसमें कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदीप सिघल ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा किया है। इस अवसर पर इंद्र प्रसाद माली, पवन शुक्ला, राजू गूजर, रऊफ , समर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।