अब विद्यालयों में चलेगी परिवहन विभाग की पाठशाला
ञ्जह्मड्डठ्ठह्यश्चश्रह्मह्ल स्त्रद्गश्चड्डह्मह्लद्वद्गठ्ठह्ल ह्लश्र ष्ह्मद्गड्डह्लद्ग ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य द्बठ्ठ ह्यष्द्धश्रश्रद्यह्य ञ्जह्मड्डठ्ठह्यश्चश्रह्मह्ल स्त्रद्गश्चड्डह्मह्लद्वद्गठ्ठह्ल ह्लश्र ष्ह्मद्गड्डह्लद्ग ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य द्बठ्ठ ह्यष्द्धश्रश्रद्यह्य ञ्जह्मड्डठ्ठह्यश्चश्रह्मह्ल स्त्रद्गश्चड्डह्मह्लद्वद्गठ्ठह्ल ह्लश्र ष्ह्मद्गड्डह्लद्ग ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य द्बठ्ठ ह्यष्द्धश्रश्रद्यह्य
जगदीशपुर : बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये परिवहन विभाग पाठशाला का आयोजन करेगा। इसके माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाया जाएगा। पाठशाला में महिला सशक्तिकरण की भी जानकारी लोगों को दी जाएगी।
जगदीशपुर क्षेत्र की बात करें तो प्रत्येक दूसरे दिन किसी न किसी की सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है, जिसका मुख्य कारण लोगों में यातायात नियमों की जानकारी न होना अहम वजह मानी जा रही है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व लोगों को परिवहन नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग स्कूल व प्रमुख चौराहों पर पाठशाला आयोजित करेगा, जिसमें सिर्फ परिवहन नियम सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर लोगों का ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
जिले में वाहनों की संख्या
जिले में लगभग 60 हजार वाहन सड़को पर फ र्राटा भर रहे है। परिवहन विभाग की माने तो 75 प्रतिशत मोटर साइकिलें शामिल हैं।
सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह
-तेज गति से वाहन चलाना।
-बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाना।
-वाहन को मोड़ते समय डीपर का प्रयोग न करना।
-तिराहों व चौराहों पर लगी संकेतक लाइटों पर ध्यान न देना।
-एक-दूसरे वाहनों के बीच उचित दूरी बनाकर न चलने के साथ ही ओवरटेक करना।
-पाठशाला के जरिए लोगों को किया जाएगा जागरूक
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। कार्यक्रम के साथ ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर जानकारी दी जायेगी। इस पाठशाला में सामने से गाड़ी की उचित दूरी बनाये रखना, ओवरटेक, हेलमेट पहनकर चलना, तेज गति से वाहन न चलाने के साथ ही अन्य जानकारियां लोगों को दी जाएंगी। साथ ही नियमों का पालन न करने पर जुर्माने के साथ कार्रवाई भी की जायेगी।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
पाठशाला से लोगों को परिवहन विभाग की जानकारी दी जायेगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। सरकार की भी यही मंशा है। पाठशाला में सड़क सुरक्षा के नियम भी बताए जाएंगे।
मदनचंद्रा, पीटीओ