चोरों ने घर से पार किया हजारों का सामान
अमेठी : चोरों ने एक घर से हजारों के माल साफ कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुक
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 12:28 AM (IST)
अमेठी : चोरों ने एक घर से हजारों के माल साफ कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
किसान कल्याण एसोसिएशन अराजनैतिक की प्रान्तीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बबिता सिंह गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के असैदापुर में किराये का मकान लेकर रहती है। शनिवार की देर रात वह घर पर नहीं थी और घर पर ताला बंद था। रविवार की सुबह चार बजे जब वह वापस आई तो घर का दरवाजा खुला था और ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। पीड़िता के मुताबिक चोरों ने घर में रखे सोने की कान की बाली, सोने की चेन, पायल व पांच हजार की नकदी उठा ले गए। कोतवाली प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें