धरा को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प, रौपे गए पौधे
-विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण से जुड़े कई कार्यक्रम हुए। साथ ही लोगों ने संकल्प लिया कि जिले में हरियाली लाएंगे।
अमेठी : विश्व पर्यावरण दिवस पर धरा को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया और जगह-जगह पौधे रोपे गए। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौध रोपण करते हुए इसके महत्व की चर्चा की। सीडीओ प्रभुनाथ ने कहाकि सभी के सहयोग से हम जिले को पौधरोपण में अव्वल बनाएंगे। आरआरएसआइएमटी संस्थान की निदेशक श्रीमती चन्दा रानी ने पौधरोपण किया। संस्थान के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह तथा उपाध्यक्ष व पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ अमीता सिंह ने कहाकि सभी चेतेंगे तो धरा पर हरियाली फिर दिखेगी। आरआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ त्रिवेणी सिंह ने परिसर में वृक्षारोपण किया।
विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने भी पौध रोपण करते हुए अभियान को गति देने वाले अमन, अश्वनी व शिव प्रताप की तारीफ की। क्षत्रिय महा सभा की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, वीणापाणि संस्था भावलपुर की सचिव नीलम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा ने पौध रोपण किया। बाजारशुकुल में थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह,वन दारोगा राम दुलारे मिश्र ने पौधरोपण करते हुए अपने अभियान की शुरुआत की। जगदीशपुर स्थित इंडो गल्फ फर्टिलाइजर उतेलवा व रानीगंज सहित अन्य प्रमुख जगहों पर पेड़ लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीनियर जीएम एमपी यादव, डॉ राजेंद्रम त्रिपाठी, आर के मिश्रा, प्रधान नागेंद तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फुरसतगंज में सीएचसी प्रभारी डॉ एच पी यादव के द्वारा दस पौधारोपण किया गया। इस मौके पर डॉ फैजान, प्रदीप पटेल राजेश शुक्ला, कमलेश आदि लोग मौजूद रहे।