राहुल को हराओ तभी विश्व के नक्शे पर आएगा अमेठी
अमेठी केंद्रीय कपड़ा मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में गुरुवार को बारामासी
अमेठी : केंद्रीय कपड़ा मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में गुरुवार को बारामासी में एक जनसभा आयोजित की गई। कजनसभा में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा अगर विश्व के नक्शे पर अमेठी को लाना है तो आप राहुल को हराओ तभी यह विश्व के नक्शे पर आएगी और आक्सफ ोर्ड तक के लोग यहां आकर रिसर्च करेंगे। कहा कि पिछली बार वह कार से अमेठी आए थे। इस बार हेलीकॉप्टर से आया। हेलीकॉप्टर से दूरबीन लगाकर देखा, लेकिन एक भी फैक्ट्री नहीं दिखाई दी, जब कि इस परिवार से टाटा, डालमिया और धीरू भाई अंबानी के संबंध थे। सैम पित्रोदा जिनके मित्र हो तब भी यहा आइटी सिटी नहीं खुली। वह सपा से चार बार सासद थे। कभी सरकार में सपा शामिल नहीं हुई। 37 सासद होने के बाद भी मैडम सोनिया ने चाय पर नहीं बुलाया। आज 37 सीट पर लड़कर अखिलेश पीएम बनाने का सपना देख रहे हैं। इस बार मैं भी सासद बनने जा रहा हूं। कहा कि राहुल गाधी को अभी अमेठी के 15 गावों के नाम नहीं पता है। अगर वह स्वयं अपने गाव चले जायं तो मैं इस्तीफ ा दे दूंगा। वहीं कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा की हमारी सरकार में शौचालय का निर्माण कराया गया। गरीब परिवार को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिया गया। हमारी सरकार किसी के लिए अकेले काम नहीं करती। सबके लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली के लोगों को काग्रेस दास समझती है। इस बार दोनों लोकसभा के लोग जाग गए हैं। कहा कि पीएम ने जो ऐतिहासिक कार्य किया है वह आज तक कभी नहीं हुआ। ओमप्रकाश राजभर पर कहा कि लोकतंत्र है सब को चुनाव लड़ने और लड़ाने का अधिकार है। इस बार जनता उनको जवाब देगी। कहा कि इस बार अस्सी सीटों पर पार्टी जीतेगी। पिछली बार अखिलेश ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके सीट जीती थी।