रचना बनीं सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव
गौरीगंज (अमेठी): सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की स
गौरीगंज (अमेठी): सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति पर प्रदेश महिला सभा की अध्यक्ष गीता सिंह ने गौरीगंज निवासी रचना कोरी को महिला सभा का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हे प्रमाण पत्र सौंपते हुए सपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने व पार्टी को मजबूत बनाने में अहम योगदान देने के लिए कहा है। रचना कोरी ने कहाकि संगठन व पार्टी प्रमुख द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उनके महासचिव मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव, वैष्णवी सिंह, रसूल बख्स राइन, जैनुल हसन, शमशाद खान पे प्रदेश पार्टी प्रमुख व प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया है।