Move to Jagran APP

सपाइयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

जिले भर में सपाइयों ने आयोजित किया कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 06:01 AM (IST)
सपाइयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन
सपाइयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

अमेठी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 47 वां जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पुत्र अनुराग प्रजापति और युवा सपा नेता सूबेदार यादव की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। साइकिल रैली व केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। सपा नेताओं ने कहा कि सूबे की जनता बहुत बेसब्री से उनकी ताजपोशी का इंतजार कर रही है। इस मौके पर अरविद यादव, संदीप श्रीवास्तव, उदयराज चौहान, भोला यादव ,वीरेंद्र यादव, प्रेम प्रकाश यादव, अशोक यादव, बृजेश यादव, सचिन यादव, मनीष यादव व कुलदीप यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

संवादसूत्र, फुरसतगंज : पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सपाइयों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। गांव सराय महेशा, फतेहपुर मवाईया, कोटवार मऊ व जायस में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। सपा के प्रदेश सचिव रंजीत यादव के नेतृत्व में सराय महेशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के 47 वें जन्मदिन पर 47 फलदार व छायादार पौधे रोपित किये गए। इस मौके पर राजू गुर्जर, युवा नेता मोहम्मद हनीफ, रफीक गुर्जर, गजराज यादव, राम प्रसाद यादव, लालबाबू, मरदान, मोहम्मद शरीफ, जगमोहन, नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी अकील, इसलाल जोशी, हाजी अकील कोटवार, प्रधान संतराम यादव, अरविद यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.