सोलह बरस मा बैरी मारा..
संवादसूत्र, सिंहपुर : बड़े लड़इया महोबे वाले जीकै बेडी है तलवार, मारि भगाय दिहो करिया का नाहर
संवादसूत्र, सिंहपुर : बड़े लड़इया महोबे वाले जीकै बेडी है तलवार, मारि भगाय दिहो करिया का नाहर जौन महोबे क्यार। सोलह बरस मा बैरी मारा, नहि अवतार दोगलन क्यार जैसे वीररस से नाग पंचमी के दिन लोग सराबोर रहे। बाराबंकी के मशहूर आल्हा गायक राजकुमार ने साथियों के साथ मनमोहक प्रस्तुतिया दे वीर रस से आल्हा प्रेमियों को सराबोर किया।
विकास खंड क्षेत्र के राजाफ त्तेपुर में नाग पंचमी पर्व के अवसर पर रामलीला कमेटी द्वारा पारंपरिक लोक गायन आल्हा का आयोजन किया गया। गांव स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में दोपहर से ही आल्हा प्रेमियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। दोपहर बाद जब कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तो लोगों ने उत्साहपूर्वक वीर रस से सराबोर आल्हा गायन सुन मंत्र मुग्ध हो उठे। पारम्परिक आल्हा गायन के जरिए चंदेल शासन काल के नायक आल्हा की बीर गाथाएं सुनाई गयी। इसके अलावा नाग पंचमी के अवसर पर दंगल का भी आयोजन हुआ। जिसमें लंबी कूद और कुश्ती में दूरदराज से आए पहलवानों ने दाव आजमाइश की। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक मिश्र ने किया। इस मौके पर श्रीकृष्ण मिश्र, योगेंद्र तिवारी, अनुराग मिश्र, अजय शुक्ल, आलोक मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।