Move to Jagran APP

स्मृति इरानी ने कहा, अमेठी को वर्षो तक सिर्फ मिला धोखा

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला झूठे वादे नहीं अब हो रहा काम बस अड्डे और जन स्वास्थ्य मेले के साथ करोड़ों की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 09:14 PM (IST)
स्मृति इरानी ने कहा, अमेठी को वर्षो तक सिर्फ मिला धोखा
स्मृति इरानी ने कहा, अमेठी को वर्षो तक सिर्फ मिला धोखा

संवादसूत्र, तिलोई, (अमेठी) : अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आई स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने तिलोई के बस अड्डे का शुभारंभ किया। साथ ही करोड़ों की लागत से तैयार कई अन्य विकास योजनाओं का भी लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता ने वर्षों तक यहां जिस परिवार को वोट दिया, आखिर वह नागरिकों की साधन सुविधाओं के लिए कुछ क्यों नहीं बोला जबकि जनता आस लगाए रही।

loksabha election banner

स्मृति इरानी न कहा कि आज अवसर आया है कि सांसद व विधायक मिलकर विकास की बात कर रहे हैं। उन्होंने महज नौ माह के भीतर बस अड्डे के निर्माण के लिए पार्टी का आभार जताया और कहाकि इसके लिए तीस वर्षों तक तिलोई की जनता केवल आस लगाए रही। जनता की 30 वर्षों की मांग अब महज नौ माह में ही पूरी हो गई। भाजपा की सरकार में अमेठी का तेजी से विकास हो रहा है। कांग्रेस ने अमेठी की जनता को सिर्फ धोखा दिया है। विकास के नाम पर सिर्फ वायदे किए गए।

मंच पर पहुची ईरानी ने मां भारती के जयकारों के साथ प्रभु श्री राम का जय घोष कराते हुए क्षेत्रीय विधायक व प्रशासन के अधिकारी का अभिनंदन किया। कहाकि अमेठी के हर अधिकारी ने विकास को मिली गति में बराबर की सहभागिता निभाई है। बस अड्डे के निर्माण को लेकर उन्होंने संसद में की गई चर्चा का जिक्र करते कहाकि संसद में यह मुद्दा उठाने पर लोग अचंभित रह गए। यह उन लोगों के लिए साधारण बात हो सकती थी, लेकिन मेरे लिए यह अहम था। क्योंकि तिलोई की जनता के लिए यह बड़ा मुद्दा था।

- केंद्रीय मंत्री ने गिनाई विकास की उपलब्धियां

स्मृति ने कहा कि कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बाद भी विकास की गति धीमी नहीं हुई। मेडिकल कालेज, रेफरल अस्पताल, आक्सीजन प्लांट के साथ ही मुफ्त कोरोना वैक्सीन मिली। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से अमेठी के चौदह लाख गरीब परिवार को मुफ्त राशन मिला। साठ हजार से अधिक किसानों के धान खरीद का पंजीयन हुआ। उन्होंने चुटकी लेते जनता से सवाल पूछा कि कांग्रेस सांसद होता तो भी यह सुविधाएं मिलतीं क्या.?

-जन स्वास्थ्य मेले में 15 सौ मरीजों का हुआ पंजीयन

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने उत्थान सेवा संस्थान के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में आयोजित जन स्वास्थ्य मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अमेठी में जन जन को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे किग जार्ज मेडिकल कालेज के विभागाध्यक्ष समेत उनकी टीम की काफी सराहना की और कहा कि इसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अमेठी की जनता की तरफ से स्वास्थ्य टीम का आभार जताते हुए कहा कि यह टीम अमेठी के हर गरीब का उपचार करने में अनवरत सहयोग प्रदान कर रही है। केजीएमयू के पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के विभागाध्यक्ष डा. वेदप्रकाश ने बताया कि जगदीशपुर की तरह तिलोई में भी ट्रामा सेंटर खोला जाना प्रस्तावित है। केंद्रीय मंत्री का निर्देश मिलते ही यहां ट्रामा सेंटर खोला जाएगा और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्वास्थ्य मेले में योगदान दे रहे टीम को केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया। उत्थान सेवा संस्थान के सीईओ महेंद्र पांडेय ने कहाकि यहां लगे स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के 15 सौ मरीजों का पंजीयन हुआ। जिनका उपचार कर मुफ्त दवाएं वितरित की गई।

- विधायक ने पूर्वांचल विकास निधि से मांगी छह सड़कें

विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिलोई क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार से हुए विकास कार्यो के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास निधि से अब तक राज्यांश नहीं मिल सका है। इस नाते छह सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। यह धनराशि आवंटित होने से क्षेत्र की सड़कों का निर्माण हो सकेगा। कार्यक्रम में तिलोई प्रमुख अर्चना सिंह, प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष जायस महेश प्रताप सोनकर, आशोक मौर्य, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.