Move to Jagran APP

राहुल गांधी के बाद अब कल से स्मृति ईरानी का दो दिनी अमेठी दौरा

स्मृति जुबिन ईरानी अमेठी कल यहां पर जगदीशपुर के स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया जाएंगीं। इसके अलावा स्मृति ईरानी के परसों कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगीं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 08 Oct 2017 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2017 06:23 PM (IST)
राहुल गांधी के बाद अब कल से स्मृति ईरानी का दो दिनी अमेठी दौरा
राहुल गांधी के बाद अब कल से स्मृति ईरानी का दो दिनी अमेठी दौरा

अमेठी (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी राजनीतिक तपिश को बढाएंगी। भाजपा अध्यक्ष दस को अमेठी आ रहे हैं, उससे पहले ही कल स्मृति जुबिन ईरानी वहां माहौल बनाएंगी।

loksabha election banner

अमेठी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दस अक्टूबर को अमेठी में रहेंगे। इनके आगमन से पहले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा की प्रत्याशी रहीं स्मृति जुबिन ईरानी कल ही अमेठी पहुंच जाएंगी। पहले इनको भी दस अक्टूबर को अमेठी आना था। स्मृति के आगमन को लेकर अमेठी में राजनीतिक सरगर्मी तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन परसों मुख्यमंत्री के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर होने वाले सभी कार्यक्रम की तैयारी में लगा है। 

स्मृति जुबिन ईरानी अमेठी कल यहां पर जगदीशपुर के स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया जाएंगीं। इसके अलावा स्मृति ईरानी के परसों कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगीं। दस अक्टूबर को स्मृति ईरानी को गौरीगंज में एफएम लांचिंग में भी शिरकत करना है। इसके बाद फिर पीपरी गांव में गोमती नदी बचाव कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां से जिला अस्पताल जाएंगीं, जहां जिला अस्पताल में टीबी ईकाई का उद्घाटन करेंगीं। इसके बाद स्मृति ईरानी तिलोई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगी। 

दस अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमेठी में रहेंगे। यहां के गौरीगंज के कौहार में दस अक्टूबर को इनकी जनसभा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दस को हेलीकाप्टर से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी कार्यक्रम में शामिल होगे। 

यह भी पढ़ें: मेट्रो कार्य में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने फिर लगाया अड़ंगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कार्यक्रम स्थल पर दो अलग-अलग हेली पैड बनाया गया है। इनका दस को सुबह 10:30 बजे आगमन संभावित है।

यह भी पढ़ें: राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर चीथड़ों में ट्रैक पर बिखर गया सांड़, बड़ा हादसा टला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुंशीगंज के कोरवा स्थित एचएएल गेस्ट हाउस से दस बजे के करीब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में पुलिस बूथ के अंदर मानसिक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी दस बजे तक कौहार पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में प्रशासन के साथ भाजपा भी पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.