Move to Jagran APP

महिलाओं और किसानों पर केंद्रित रहीं स्मृति

अमेठी : लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद अभी दूर है, लेकिन भाजपा ने अमेठी में किला फतह की

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 12:13 AM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 12:13 AM (IST)
महिलाओं और किसानों पर केंद्रित रहीं स्मृति
महिलाओं और किसानों पर केंद्रित रहीं स्मृति

अमेठी : लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद अभी दूर है, लेकिन भाजपा ने अमेठी में किला फतह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पिछले चार वर्षो से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में चुनौती पेश कर रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल को घेरने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। शायद यही वजह है कि अमेठी के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश में लगीं स्मृति के फोकस पर इस दौरे में महिलाएं, किसान और ग्राम पंचायतों के प्रधान रहे।

loksabha election banner

जगदीशपुर के कठौरा में अमेठी के किसानों के लिए जहां स्मृति ने करोड़ों की लागत से बनने वाले किसान विज्ञान केंद्र का शिलान्यास किया, वहीं महिलाओं व पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें अहसास दिलाया कि अमेठी में भी गांधी नेहरू परिवार का विकल्प दस्तक दे रहा है।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान में अमेठी से चुनाव लड़ने आई स्मृति जुबिन ईरानी यहां की जनता से दीदी का रिश्ता जोड़ा था। चुनाव हारने के बाद भी अमेठी से उनका लगाव लगातार बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उन्होंने रिश्तों को मजबूत करने के लिए कई तोहफे भी दिए। पिछले चार वर्षो से वे अपने रिश्तों को मजबूत करने में लगी हुई हैं। शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे के पहले ही दिन उन्होंने किसानों, ग्राम प्रधानों व महिलाओं से करीबी बनाई। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के साथ अगले बीस साल तक के लिए अनुबंध भी कर दिया। वहीं, ग्राम प्रधान स्वच्छता सम्मेलन कर ग्राम प्रधानों से बहन के रिश्ते की दुहाई देकर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में सहयोग मांगा। साथ ही इसी के बहाने खुद के लिए भी समर्थन का इशारा भी दिया। उन्होंने सभी को ये दिलासा भी दिया कि वे उनकी जरूरत पर हर समय साथ देंगी। इन सब के साथ स्मृति ने अनुसूचित जाति व ओबीसी की महिलाओं से मुलाकात कर नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। उनकी समस्याएं सुनने के साथ निदान का भरोसा दिलाया। स्मृति के इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कोई सियासी वार नहीं किया। बस आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए खुद को मजबूत करने पर ही पूरा जोर दिया। आज रैली के साथ करेंगी रैली का उद्घाटन

शनिवार को केंद्रीय मंत्री सुबह नौ बजे अंबेडकर जयंती पर एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी, जो मुंशीगंज तिराहे से अमेठी तहसील क्षेत्र के रायपुर फुलवारी गांव तक जाएगी। सुबह दस बजकर पैंतालीस मिनट पर जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इसके बाद इसी गांव में बने बरात घर का उद्घाटन करेंगी। यहां से निकलकर वे अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन तहसील में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद वे रायबरेली होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.