बहनों ने भाई के माथे पर लगाया नेह का तिलक
अमेठी : शुक्रवार को जिले में भाई-बहन के नेह का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब
अमेठी : शुक्रवार को जिले में भाई-बहन के नेह का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों के माथे पर चंदन का टिका लगा कर लंबी उम्र कीे कामना की, तो वहीं भाईयों ने भी बहन को उपहार भेंटकर उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
भैया दूज त्योहार का उल्लास सुबह से ही बहनों में देखने को मिला। बहनें भाईयों की लंबी उम्र के लिए उपवास रखकर उन्हें हल्दी चंदन का तिलक कर आरती उतारी, तो वहीं हल्दी चंदन का तिलक भाईयों के माथे को अलंकृत करता दिखा। भाईयों का मुंह मीठा कर बहनों ने ईश्वर से उनकी दीर्घायु तथा सुख व समृद्धि जीवन की कामना की। बहनों के इस अटूट प्रेम में भाई भी पीछे नहीं रहे। भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उन्हें आजीवन रक्षा एवं सहयोग का वचन दिया। भाई बहन का स्नेहिल व्यवहार देखकर बड़े भी गदगद दिखे। गौरीगंज चौक बाजार में बहन आर्या चौरसिया व गार्गी ने भाई आर्यन व अंश को हल्दी चंदन लगाकर बधाई दी।