गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे
जगदीशपुर : श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डोल नगाड़ों की धुनों पर लोग नाचते गाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विकास खंड डोमाडीह गाव में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। गाजे बाजे के साथ 108 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान यात्रा में मौजूद श्रद्धालु नाचते गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान बजे रहे भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा गाव से होकर रानीगंज, थौरी होते हुए डंडेश्वर धाम पहुंची, जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से वृंदावन से आये आचार्य उ“वल कृष्ण शास्त्री ने पूजा अर्चना करवाई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कथा आयोजक ओम प्रकाश तिवारी, एमपी तिवारी, बड़कऊ तिवारी, नान्ह तिवारी, छोटू मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, रामसमुज पाडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भागीरथी चौरसिया सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।