सात और मिले कोरोना पॉजिटिव
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया 21 22 व 23 अक्टूबर को भेजे गए सैंपल में से 1499 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:00 AM (IST)
अमेठी : जिले में कोरोना की ताजा रिपोर्ट में सात नए केस सामने आए हैं। वहीं तीन लोग इलाज से ठीक होने के बाद कोविड अस्पताल से वापस अपने घर पहुंचे हैं। इसी के साथ जिले में सक्रिय केसों की संख्या घटकर 189 हो गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2788 हो गई है। अब तक 2573 मरीज अस्पताल से ठीक होकर वापस अपने घर पहुंच गए हैं तो इलाज के दौरान 26 लोगों की जान भी जा चुकी है।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया 21, 22 व 23 अक्टूबर को भेजे गए सैंपल में से 1499 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1492 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं तीन लोग इलाज से ठीक होकर वापस घर पहुंचे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें