350 लोगों को वितरित की गई राहत किट
अमेठी भाजपा के लोकसभा संयोजक राजेश अग्रहरि नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने बुधवार को नगर
अमेठी : भाजपा के लोकसभा संयोजक राजेश अग्रहरि नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने बुधवार को नगर पंचायत के 350 परिवारों को 15 दिन का खाद्यान्न और आवश्यक सामग्री वितरित की।
भाजपा नेता ने कहा कि नगर के तीन वार्ड में बुधवार को वितरण किया जा चुका है। शेष वार्ड में कार्यकर्ता घर-घर जाकर वितरण का कार्य कर रहे हैं। कहा कि 15 दिन की सभी सामग्री दी गई है। सभी लोग इसका उपयोग करें किसी को घर से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से सरकारी दुकानों पर भी खाद्यान्न का वितरण शुरू करा दिया गया है। कहीं कोई समस्या नहीं है। लोग हर समय घर पर रहें। कहा कि सभी वार्ड मोहल्ले में सैनिटाइजर का छिड़काव टीम कर रही है। बस दो हफ्ते आप लोग घर पर रह लेंगे तो हम यह लड़ाई जीत लेंगे।