Move to Jagran APP

मोहनगंज व जगदीशपुर में प्रियंका ने किया रोड शो

अमेठी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 10:53 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 10:53 PM (IST)
मोहनगंज व जगदीशपुर में प्रियंका ने किया रोड शो
मोहनगंज व जगदीशपुर में प्रियंका ने किया रोड शो

अमेठी : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का शुक्रवार को अयोध्या जाते समय संसदीय क्षेत्र में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को जोश देख प्रियंका खुद को रोक नहीं सकी और मोहनगंज व जगदीशपुर में रोड़ शो किया। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को भी पार्टी के लिए मिलकर काम करने की सीख देकर अयोध्या के लिए रवाना हो गई।

loksabha election banner

रायबरेली से अयोध्या के लिए जाते समय सुबह 11 बजे के करीब प्रियंका तिलोई विधानसभा के मोहनगंज चौराहे पर पहुंची। यहां पहले से स्वागत के लिए कार्यकर्ता खड़े थे। चौराहे पर डा. विनोद मिश्रा, डा. यज्ञ प्रताप सिंह व अन्य कांग्रेसी नेताओं की अगुवाई में स्वागत किया गया। प्रियंका अपने वाहन से उतरी और सभी का अभिवादन किया। यही नहीं जब पुन: प्रियंका वाहन में बैठी तो कार्यकर्ताओं का उत्साह देख खुद को नहीं रोक सकी और चलती गाड़ी में बाहर निकल कर पूरे चौराहे पर रोड़ शो किया। यहां से आगे निकली तो शंकरगंज से पहले कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह की अगुवाई में महिलाओं ने उनका स्वागत किया। प्रियंका ने कुछ महिलाओं को गले से लगा लिया और से उनका हालचाल भी जाना। यहां से आगे बढ़ने पर सेठ सुंदर लाल जायसवाल, हाजी अशरफ , जिला पंचायत सदस्य कर्ण कुमार वाजपेयी, सुरेश त्रिवेदी, शिव बजरंग सिंह, राम औतार मौर्य, राजेश सिंह, सूर्यमणि ओझा, परमानंद मिश्रा, देवेंद्र शुक्ला, नीलिमा शुक्ला, इकबाल अहमद आदि लोग मौजूद रहे। जगदीशपुर जाते समय मुबारकपुर के पास रास्ते में खड़े मोहम्मद जुबेर, मो. जहिद व जुनैद से मिली। उन्होंने बीस वर्ष पूर्व की सोनिया गांधी की ली गई तस्वीर भेंट किया। इसके बाद वह आगे बढ़ गई। क्षेत्र के चौधीपुर, गुलाबगंज चौराहे पर स्वागत किया गया। प्रियंका यहां वाहन से उतरी और स्वागत के लिए खड़े छोटे बच्चे शिवहरि व ऐश्वर्या के हाथ माला पहनी। थौरी में राजेश्वर प्रताप सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रिफ ाकत रसूल, राम कल्प पाडेय, ललित कौशल आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व विधान मंडल नेता प्रमोद तिवारी का भी लोगों ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.